{"_id":"58106bf44f1c1bac52bc2238","slug":"afghanistan-abducted-30-civilians-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अगवा हुए 30 नागरिक मारे गए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: अगवा हुए 30 नागरिक मारे गए
बीबीसी
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
अफगानिस्तान में एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि गोर सूबे में कथित इस्लामिक स्टेट से संबंधित लड़ाकों ने अगवा किए 30 नागरिकों को मार दिया है। गोर सूबे की सरकार के प्रवक्ता अब्दुल हे ख़तीबी ने कहा कि इन लोगों को पहाड़ों में लकड़ियां जमा करते समय अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन
जब आम नागरिकों ने इन्हें बचाने की कोशिश की, तो इन्हें गोली मार दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि इस मुहिम में इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर की भी मौत हो गई। गोर प्रांत के गवर्नर का कहना है कि मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। अफगानिस्तान में कुछ इलाकों में इस्लामिक स्टेट अपने पैठ बना रही है और तालिबान को चुनौती दे रही है।
विज्ञापन