फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Afghani people divides in two parts due to Wear garment of this woman

इस महिला के पहनावे पर क्यों बरपा है हंगामा

Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM IST
शेरी रायडर, बीबीसी
शेरी रायडर, बीबीसी Updated Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Afghani people divides in two parts due to Wear garment of this woman
अफगानी महिला

अफ़ग़ानिस्तान की महिला गायक, गीतकार और टीवी सेलेब्रिटी अर्याना सईद 19 अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में परफ़ॉर्म करने वाली हैं। लेकिन इस परफ़ॉर्मेंस से पहले जारी हुए उनके एक वीडियो ने अफ़ग़ान जनता को दो भागों में बांट दिया है।

विज्ञापन


अफ़ग़ानिस्तान के पारंपरिक रूढ़िवादी समाज में महिलाओं के पहनावे को लेकर कई तरह की पाबंदियां हैं। इसमें पश्चिमी परिधानों से लेकर महिलाओं द्वारा सिर को ढककर रखना तक शामिल है।
विज्ञापन

ऐसे में जब अर्याना सईद ने महिला सशक्तिकरण से संबंधिक 8 मिनट का पर पोस्ट किया तो, कुछ लोग उनके समर्थन में आए वहीं कुछ ने विरोध भी जताया।

आर्याना सईद फ़ेसबुक पर काफ़ी लोकप्रिय चेहरा हैं। उनके लगभग 20 लाख फॉलोवर्स हैं। सईद के वीडियो को पहले दिन ही 11 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने सईद का समर्थन किया है वहीं कुछ लोगों ने उनके कार्यक्रम में बम धमाका करने की धमकी तक दे डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक यूज़र ओमिद अहमदी ने सईद के समर्थन में लिखा है, 'हम आपके साथ हैं, आपका कार्यक्रम ग़लत सोच रखने वाले लोगों के ख़िलाफ़ मुंहतोड़ जवाब है।' साहिल सीरत ने लिखा, 'यह कार्यक्रम आज़ादी और न्याय के लिए है, यह हिंसा और तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ाई है।' हालांकि कुछ लोगों ने सईद के कार्यक्रम का विरोध किया है। उन्होंने सईद पर हज़ारों लोगों को बहकाने का आरोप लगाया है।

कार्यक्रम में बम धमाके की आशंका
कुछ लोगों ने सईद के कार्यक्रम में आत्मघाती हमले की आशंका भी जताई है। वहीं कुछ का कहना है कि सईद को अफ़ग़ानिस्तान में कोई पसंद नहीं करता, उन्हें अपना कार्यक्रम किसी दूसरे देश में करना चाहिए। इस दौरान सईद का कार्यक्रम रद्द होने की ख़बरें भी चर्चाओं में हैं। हालांकि सईद ने फ़ेसबुक के जरिए लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के प्रति अपने प्रेम और एकता की बात कही है।


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से होने वाली कमाई को युद्ध से प्रभावित इलाक़ों में लोगों की मदद के लिए दिया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब अर्याना सईद इस तरह रूढ़िवादी लोगों के निशाने पर हैं। इसी साल मई महीने में उनके द्वारा पहनी गई स्किन-कलर ड्रेस को वहां के धार्मिक नेताओं ने अफ़ग़ान संस्कृति के ख़िलाफ़ बताया था। बाद में सईद ने उस ड्रेस को जलाने वाला वीडियो फ़ेसबुक पर पोस्ट किया था। सईद को उनके खुले विचारों, पश्चिमी पहनावे के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम में उनके 2।5 लाख से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं। सईद अलग-अलग परिधानों में अपनी फ़ोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed