फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   afghan woman soldier shot nato officer

अफगान महिला सैनिक ने नाटो अधिकारी को गोली मारी

Tue, 25 Dec 2012 12:12 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 25 Dec 2012 12:12 AM IST
विज्ञापन
afghan woman soldier shot nato officer

अफगानिस्तान में अपनी तरह के पहले मामले में एक महिला पुलिस अधिकारी ने नाटो के एक सलाहकार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में सलाहकार की मौत हो गई है।

विज्ञापन


घटना काबुल पुलिस मुख्यालय की है जहां सैन्य सलाहकार एक कैंटीन की तरफ जा रहे थे। महिला अधिकारी ने उन पर अपनी पिस्तौल से निशाना साधा और उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में इस तरह की यह पहली घटना है जब किसी महिला पुलिस अधिकारी ने इस तरह से गोली चलाई है। घटना के फौरन बाद महिला अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटो अधिकारियों ने आशंका जताई है कि महिला का संबंध तालिबान से हो सकता है। इस बीच एक अन्य घटना में अफगान सुरक्षाकर्मी ने सुरक्षाबल के छह सदस्यों की हत्या कर दी। इनमें एक अमेरिकी शामिल था।


अपनी तरह का पहला मामला
अफगानिस्तान में हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं की तादाद बढ़ी है जब अफगान सेना या पुलिसकर्मियों की तरफ से नाटो की सेना को बड़ी संख्या में निशाना बनाया जा रहा है। अफगानिस्तान में पिछले दिनों 50 से ज्यादा नाटो की सेना पर पुरुष अफगान पुलिस कर्मियों ने हमले किए हैं।

अफगान पुलिस बल में ज्यादातर ग्रामीण इलाके के लोगों की भर्ती होती है और अक्सर इसमें पहले से बाग़ी रहे लोगों को भी शामिल कर लिया जाता है।

अमेरिका ने सितंबर महीने में ऐसे अंदरूनी हमले को देखते हुए पुलिस भर्ती के प्रशिक्षण को टाल दिया था। ऐसे प्रशिक्षण का मकसद यह पता करना था कि इस भर्ती में शामिल पुलिसकर्मियों के संबंध तालिबान से तो नहीं हैं।

साल 2014 में अफगानिस्तान से विदेशी फौज कूच कर जाएंगे ऐसे में अफ़गान सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित करना नाटो की रणनीति का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed