{"_id":"47aa5dfd7aec2c004a93c244357cb8a9","slug":"afghan-president-ashraf-ghani-meets-rape-victim-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाएंगे 'अशरफ गनी'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाएंगे 'अशरफ गनी'
Updated Wed, 05 Nov 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने उस भावुक पति को न्याय का भरोसा दिलाया है जिनकी पत्नी के साथ पांच साल पहले कथित तौर पर बलात्कार किया गया था।
विज्ञापन
इनका नाम जहांगीर है। बीबीसी पर उनकी कहानी सुनने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जहांगीर को फोन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। पांच साल पहले बदखशन प्रांत में जहांगीर की पत्नी के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बीबीसी को बताया , "मैंने एक अभियुक्त से कहा कि अल्लाह के नाम पर मुझे छोड़ दें, मैं आपकी बच्ची की तरह हूं यहां तक कि आपकी बेटी भी मुझसे उम्र में बड़ी है।”
विज्ञापन
"मैं बहुत चीखी चिल्लाई लेकिन उन्होंने मुझे पीटा, उसके निशान कई साल तक मेरे शरीर पर थे।"
जहांगीर का कहना है कि घटना के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन छह को रिहा कर दिया गया क्योंकि उनकी ऊंची राजनीतिक पहुंच थी।