फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Afganistan: Helmand Car Bomb Explosion killed ten people and injured many

कार बम धमाके से दहला अफगानिस्तान, 14 लोगों की मौत और कई घायल

Fri, 23 Mar 2018 09:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Afganistan: Helmand Car Bomb Explosion killed ten people and injured many
अफगानिस्तान के लश्करगाह शहर में कार बम धमाके में 14 लोगों की मौत की खबर है। टोलो न्यूज के मुताबिक, हमले में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


हेलमंड प्रांत गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अबतक 14 लोग इस हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं।

बता दें कि हमले को लश्करगाह स्थित एक लोकल स्टेडियम के पास अंजाम दिया गया। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
 



इससे पहले गुरुवार को राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद के पास आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 52 लोग घायल हुए थे। ये सभी लोग पारसी नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। आतंकी समूह आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed