{"_id":"5aa4cc314f1c1ba6758b4b7e","slug":"afganistan-due-to-taliban-attack-15-afgan-security-forces-has-died-says-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
afganistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम अफगानिस्तान स्थित फराह प्रांत में तालिबान के लड़ाकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संघर्ष जारी है। एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तालिबान लड़ाकों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है। फराह प्रांत के प्रमुख फरेह बख्तावर ने बताया कि बाला बुलुक जिले में तालिबानी हमले में सेना के सात कमांडो और पुलिस के 9 कर्मी की जान चली गई है।
विज्ञापन
फरेह के मुताबिक तीन सुरक्षाकर्मी लापता हो गए हैं। हमारी टीम उनकी तलाश कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि वो दुश्मनों के कब्जें में नहीं है और जल्द ही हमारे साथ होंगे। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में तालिबानी लड़ाकों को माकूल जवाब दिया जा रहा है, अब तक 30 उग्रवादियों को मार गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दावलत वजीरी ने भी इस हमले की पुष्टि की है। लेकिन उनके मुताबिक शहीद हुए सैनिकों की संख्या चार है और 2 सैनिक घायल हुए हैं। तालिबानी संगठन ने इस हमले का जिम्मेदारी ली है। प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुझैत ने दावा किया है कि यह हमला हमने किया है।
विज्ञापन