फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   afganistan army killed 40 taliban terrorist

अफगानिस्तान सेना ने मार गिराए 40 तालिबानी लड़ाके

Sun, 10 Jan 2016 10:49 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
afganistan army killed 40 taliban terrorist

अफगान सुरक्षा बलों ने दरक्वाद जिले को तालिबान के कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है। ये जिला तजाकिस्तान की सीमा से सटा है। एक प्रांतीय प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि सेना, पुलिस और विशेष सैन्य दस्तों के अभियान में 40 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

विज्ञापन


अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में तालिबान मुद्दे पर वार्ता शुरू कर रहे हैं।

इन चारों देशों की वार्ता का मकसद तालिबान के साथ रुकी हुई शांति वार्ता फिर से शुरू करना है। तालिबान ने बीते साल अफगानिस्तान में अपने हिंसक अभियान को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


दिसंबर 2104 में विदेशी सैन्यबलों की वापसी के बाद से अफगानिस्तान के सरकारी सैन्य बल तालिबान के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

राजधानी काबुल में आत्मघाती धमाकों और हेलमंद प्रांत में तालिबान के हमलों से अफगानिस्तान में सुरक्षा संकट गहरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed