फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Adelman Survey 2018: India is the third most Trustworthy country in the world

भरोसे के मामले में भारत का रुतबा कायम, दुनिया में तीसरा विश्वसनीय देश

Tue, 23 Jan 2018 07:15 AM IST
एजेंसी, दावोस
एजेंसी, दावोस Updated Tue, 23 Jan 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
 Adelman Survey 2018: India is the third most Trustworthy country in the world
pm modi
भारत दुनिया के तीसरे सबसे भरोसेमंद देशों में से एक है। एक सर्वे में सोमवार को यह बात सामने आई। इसमें कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में भारत में वहां की सरकार, बिजनेस, गैर सरकारी संगठन और मीडिया को लेकर भरोसा घटा है। इसके बावजूद भारत भरोसेमंद राष्ट्रों की सूचि में अपनी जगह कायम रख सका है। एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर ने यह सर्वे किया है। सर्वे ऐसे समय सामने आया है जब मंगलवार से चार दिवसीय विश्व आर्थिक मंच वार्षिक सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा। 
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि इन चार क्षेत्रों में (वहां की सरकार, बिजनेस, गैर सरकारी संगठन और मीडिया) लोगों का विश्वास अभी भी काफी हद तक बना हुआ है।  28 देशों की इस सूची में 20 बेहद गैरभरोसेमंद देश बताए गए हैं। सूची में चीन पहले नंबर पर है। चीन को ट्रस्ट इंडैक्स के दोनों क्षेत्रों जागरूक नागरिकों और आम नागरिकों के भरोसे में क्रमश: 83 और 74 अंक प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं भारत को इन देने क्षेत्रों में क्रमश: 77 और 68 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि इंडोनेशिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सर्वे 28 देशों में 33 हजार से अधिक लोगों से पूछे गए ऑनलाइन सवालों पर आधारित है। सर्वे पिछले साल 28 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच किया गया। सर्वे के मुताबिक भारत उन छह देशों में शामिल है, जहां भरोसा बेहद घटा है। इन देशों में अमेरिका, इटली, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और कोलंबिया भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed