मॉडल है या हड्डियों का ढांचा, डरा देंगी आपको ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूके के फैशन ब्रांड वाईवेस सेंट लॉरेन के एक एड में जिस मॉडल को दिखाया गया उसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।
यूके की एडवर्टाइजिंग स्टेनडर्ड आथॉरिटी ने आपत्ति जताई है कि इस एड में जिस मॉडल को दिखाया गया है वो काफी पतली है और इससे लोगों पर गलत संदेश जायेगा।
यूके की ऐल मैगजीन ने कवर पर इस ब्रांड की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाई है उसी के बाद से ये बवाल मचा हुआ है।
मशहूर मॉडल इजाबैल कारो की ऐनोरेक्सिया से मौत हो जाने के बाद फैशन गलियारों में एक लम्बी बहस चली थी। इसके चलते ही इजराइल और फ्रांस मे दुबली-पतली मॉडल्स को बैन कर दिया गया था।
यूके की ऐल मैगजीन के एक पाठक की शिकायत पर एजेन्सी ने ऐसा कदम उठाया है।
जांघों और घुटनों का साइज एक जैसा
ऐल मैगजीन मे छपी इस ब्लैक एण्ड व्हाइट तस्वीर में मौजूद मॉडल की शरीर की हड्डियां साफ दिख रही थीं। साथ ही उसके पैर भी काफी पतले लग रहे थे। उसकी जांघों और घुटनों का साइज एक जैसा ही था।
इस एड को बैन करने के पीछे जो मकसद सामने आया वो ये कि इस तरह के एड नयी जेनरेशन को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।
इससे कम उम्र की लड़कियां मॉडल दिखने के चक्कर में वजन कम करने लगती हैं और ऐसे कई केस सामने आये हैं जिसके चलते काफी कम उम्र में वजन कम होने या ऐनोरेक्सिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हो जाती हैं।