{"_id":"5b33559c4f1c1bed778b6395","slug":"according-to-un-mission-12-civilians-died-in-mali-soldiers-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली में सेना के जवाबी हमले में 12 नागरिकों की मौत: संयुक्त राष्ट्र मिशन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
माली में सेना के जवाबी हमले में 12 नागरिकों की मौत: संयुक्त राष्ट्र मिशन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा है कि एक क्षेत्रीय आतंकवादी रोधी बल के सैनिकों ने अपने एक साथी जवान की मौत के बाद जवाबी कार्रवाई में 12 नागरिकों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आज कहा कि 19 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने यहां के साप्ताहिक बुलकेसी मवेशी बाजार में एक सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मिशन ने बताया कि ये जवाबी हमला 5 साहेल जॉइंट फोर्स के मालियन बटालियन ने किया। जिसमें इन नागरिकों की मौत हो गई। मिशन ने कहा कि उसने अपनी जांच रिपोर्ट माली की सरकार को सौंप दी है। सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
विज्ञापन