फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   according to South Korea Moon Jae In could attend Trump Kim historical summit on 12 June

किम-ट्रंप की ऐतिहासिक वार्ता में शामिल हो सकते हैं मून जे इन

Tue, 29 May 2018 03:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
according to South Korea Moon Jae In could attend Trump Kim historical summit on 12 June

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 12 जून को होने वाली ऐतिहासिक वार्ता में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भी हिस्सा ले सकते हैं। यह बैठक तीन दिवसीय होगी। सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच मौजूदा बातचीत के नतीजों के आधार पर ही यह तय होगा कि मून सिंगापुर जाएंगे या नहीं। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की मीडिया एजेंसी योनहाप को सोल में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मून की यह यात्रा 12 जून के आसपास ही हो सकती है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन सिंगापुर में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। अधिकारी ने कहा, "यह चर्चा अभी शुरू हुई है इसलिए हम यह देखेंगे कि ये कैसी रहती है लेकिन इसके नतीजों के अनुसार ही तय किया जाएगा कि राष्ट्रपति (मून), ट्रंप और किम जोंग के साथ सिंगापुर में होंगे या नहीं।" 
विज्ञापन


बता दें इस त्रिपक्षीय सम्मेलन का प्रस्ताव 27 अप्रैल को ही सीमावर्ती कोरियाई गांव पनमुनजोम में मून और किम जोंग ने प्रस्तावित किया था। इसके बाद मून ने रविवार को भी इस बैठक के होने की उम्मीद जताई थी। साथ ही मून और किम के बीच रविवार को मुलाकात भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed