फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   a part of iranian culture lies in indian hearts-modi

भारतीयों के दिलों में आज भी जिंदा है फारसी सभ्यता : मोदी

Mon, 23 May 2016 09:46 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
a part of iranian culture lies in indian hearts-modi
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और ईरान की सभ्यताओं की समानताओं पर जोर दिया है। मोदी ने कहा कि भारत और ईरान सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के बेहद करीब हैं। मोदी ने कहा कि यह सम्मलेन बिल्कुल सही समय पर हो रहा है। यह हमारे सदियों पुराने रिश्तें को स्मरण करने के साथ-साथ इसे और प्रगाढ़ बनाने का मौका है।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास अपनी नई पीढ़ियों को समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के मूल्यों से अवगत कराने की भी जिम्मेदारी है। इरान की संस्कृति का एक हिस्सा प्रत्येक भारतीय के दिल में और भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा प्रत्येक ईरानी के दिलों में आज भी जिंदा है।

विज्ञापन

 

मोदी ने दोनों महान सभ्यताओं की समानता बताते हुए कहा कि भारत के मध्यकालीन युग के महान कवियों ने पर्सियन और संस्कृत को दो बहनों की संज्ञा दी है। समृद्ध फारसी सभ्यता, भारतीय कपड़ा उद्योग का एक अहम हिस्सा है। ईरानी सभ्यता का एक हिस्सा आज भी भारतीयों के दिलों में बसता है। मोदी ने कहा कि रामायण का फारसी में एक दर्जन से ज्यादा बार अनुवाद हुआ है और यह 250 से ज्यादा फारसी शब्द होने के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोदी ने कहा कि सूफी परंपरा दोनों देशों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। यह परंपरा संपूर्ण मानवता के लिए सच्चे प्यार, सहनशीलता और स्वीकारोक्ति का संदेश देती है। सूफी परंपरा भारत के वसुधैव कुटुंबकम के नजरिए को दर्शाती है। महाभारत और सहानामा, भीम और रुस्तम, अर्जुन और अर्श हमारे सभ्यताओं की समानता को बताते हैं।

 

तेहरान(ईरान) के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed