{"_id":"59d021b74f1c1bc0538b5220","slug":"a-military-plane-belonging-to-the-congolese-army-crashes-in-dr-congo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कांगो में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों लोगों की मौत
एजेंसी/ किंशासा
Updated Sun, 01 Oct 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में किशांसा के नजदीक सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार इसमें कई दर्जन लोगों के मरने की आशंका है। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि अंतोनोव ट्रांसपोर्ट विमान में कई दर्जन लोग सवार थे।
विमान कांगो की राजधानी किंशासा से 100 किलोमीटर दूर नसेले के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि वहां पर कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं बचा है। सैन्य हेडक्वार्टर के एक सूत्र ने बताया कि रूस के चालक दल वाला यह विमान दो गाड़ियों, हथियारों और सैन्य कर्मियों को ले जा रहा था।
किंशासा से उड़ान भरते समय इसमें 20 से 30 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब इस विमान को आकाश से गिरते हुए देखा था, लेकिन उस समय विमान से किसी तरह का धुआं नहीं निकल रहा था।