फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   A man revenge to crocodile

मिलिए इस शख्स से जिसने मगरमच्छ से लिया बदला

Thu, 05 Feb 2015 01:07 PM IST
जॉसन काफैरी / बीबीसी
जॉसन काफैरी / बीबीसी Updated Thu, 05 Feb 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
A man revenge to crocodile

युगांडा की दिमित्री नाबिरी चार महीने पहले घर के पास झील के किनारे पानी लेने गई थीं। वहां एक मगरमच्छ ने उन्हें अपना शिकार बना डाला। उनके पति मुबारक बाताम्बुज बेहद सदमें में आ गए क्योंकि उनकी पत्नी उस वक्त गर्भवती थीं। इस घटना में उन्होंने ना केवल अपनी पत्नी को खोया बल्कि उनका अजन्मा बच्चा भी इसी मगरमच्छ की भेंट चढ़ गया। मगर जब वह मगरमच्छ उसी इलाके में वापस आया तो उसे नाबिरी के पति के जुनून का सामना करना पड़ा जो अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार थे।

विज्ञापन


पिछले महीने किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी को मारने वाला मगरमच्छ फिर देखा गया है। यह सुनकर वो अपने दोस्तों के साथ झील के किनारे गए। वो बताते हैं, ''वह बहुत बड़ा और दैत्याकार था। हमने उसे पत्थरों और डंडों से मारने की कोशिश की, लेकिन हम उसका कुछ कर नहीं सके।''

विज्ञापन

लोहार ने बनाया भाला

A man revenge to crocodile

मुबारक बाताम्बुज इलाके के लोहार के पास गए और उन्होंने उससे कहा, “ मैं एक दरिंदे का मुकाबला कर रहा हूँ जिसने मेरी पत्नी और उसके पेट में बच्चे को मारा है और मैं उससे बदला लेना चाहता हूँ। मुझे एक भाला बनाकर दो उस मगरमच्छ को मार सके।” लोहार ने उनके लिए एक ऐसा भाला बनाया, जिसके किनारे पर कांटे लगे थे।

मुबारक कहते हैं,'' मगरमच्छ मेरी पत्नी को पूरा खा गया था। उसके शरीर का कोई अंग या कपड़ा भी दोबारा नज़र नहीं आया, जिससे मैं उसकी पहचान कर सकूं। यह मेरी दुनिया का अंत था। मेरा सब कुछ लुट गया था।'' मगरमच्छ को मारने जब गए तो वह वहाँ था। उसे देख मुबारक़ के दोस्त डर गए। उन्होंने किसी तरह उन्हें रोका।

मुबारक कहते हैं कि उन्हें इस बात का डर नहीं था कि मगरमच्छ से लड़ते हुए उनकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने बताया,'' मैंने मगरमच्छ के बगल में भाले को भोंक दिया, जबकि मेरे दोस्त उसके पीछे पत्थर फेंक रहे थे। मगरमच्छ ने अपना मुँह उठाकर मुझपर हमला करने की कोशिश की, लेकिन मैंने उसे रस्सी में फंसा लिया।''

वैज्ञानिकों की राय

A man revenge to crocodile

लड़ाई करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस तरह मगरमच्छ मारा गया। मगरमच्छ को मारने के बाद जब मुबारक और उनके दोस्त अपने गांव पहुँचे तो लोगों ने उनका किसी हीरो की तरह स्वागत किया। युगांडा के वन्य जीव अधिकारी ओसवाल्ड तुमान्या ने बताया कि मगरमच्छ चार मीटर से भी अधिक लंबा और करीब छह सौ किलो वज़नी था।

मगरमच्छ के शव को कांपला के माकारेरे विश्वविद्यालय ले जाया गया, जहां एक पशुचिकित्सक ने उसका परीक्षण किया। उसके पेट से पिंडली की हड्डी मिली। लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि वो किसी इंसान की ही हड्डी है। ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय के मगरमच्छ विशेषज्ञ एडम ब्रिटन कहते हैं, "सामान्य परिस्थितियों में यह बहुत असंभव है कि बारह हफ्ते बाद भी मगरमच्छ की आंत में आहार की कोई हड्डी बची रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed