{"_id":"2a8920e589961c69c15d537fa33e8308","slug":"a-man-parked-his-car-at-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिसः मैट्रो स्टेशन में कर दी कार पार्क","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पेरिसः मैट्रो स्टेशन में कर दी कार पार्क
Updated Mon, 31 Mar 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में एक आदमी ने अपनी गाड़ी एक व्यस्त मैट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर पार्क कर दी। दरअसल वह मैट्रो के प्रवेशद्वार और पार्किंग के दरवाज़े में फ़र्क नहीं समझ पाया था।
विज्ञापन
मध्य पेरिस में एक बेनाम व्यक्ति अंडरग्राउंड मैट्रो स्टेशन पार्किंग मानकर जिस पटरी पर चढ़ा वह दरअसल मैट्रो स्टेशन निकला।
स्थानीय अख़बार ली पैरिसीन के अनुसार वह गाड़ी लेकर स्टेशन के अंदर घुस गया और उसे अपनी ग़लती का अहसास तब हुआ जब गाड़ी का टायर एक-दो सीढ़ियां उतर गया।
अब तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि इस ग़लती से कोई घायल हुआ या नहीं। न ही यह पता चल सका है कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी या नहीं।
लेकिन दुर्घटनास्थल पर ली गई तस्वीरों में तमाशा देख रहे लोगों को हंसते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि कार के बाहर निकलते वक्त कुछ लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर ऐसी ग़लती पेरिस में पहली बार नहीं हुई है। 2012 में भी एक ड्राइवर इसी किस्म की ग़लती कर फंस गया था।