फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   A magnitude 8.2 earthquake was recorded in the region of Fiji

फिजी में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा नहीं: यूएसजीएस

Sun, 19 Aug 2018 09:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
A magnitude 8.2 earthquake was recorded in the region of Fiji

फिजी में रविवार को 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि यहां सुनामी की कोई आशंका नहीं है क्योंकि भूकंप का केंद्र धरती में काफी गहराई पर था। इससे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिक ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर19 मिनट पर आया। इसका केंद्र राजधानी सूवा से 361 किलोमीटर (224 मील) पूर्व में, 559 किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन


हवाई के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि वहां ‘सुनामी का कोई खतरा नहीं है क्योंकि भूकंप का केंद्र पृथ्वी में काफी गहराई पर था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed