फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   a cross-border love story

सरहद पार एक और प्रेम-कहानी

Sun, 23 Dec 2012 02:51 PM IST
Updated Sun, 23 Dec 2012 02:51 PM IST
विज्ञापन
a cross-border love story

ये दो साल पहले की बात है जब जानवरों की खरीद-फरोख्त करने वाले बांग्लादेश के लाजु इस्लाम को भारत की लैली बेगम से प्यार हो गया था।

विज्ञापन


लेकिन जब लैली बेगम के पिता ने उनकी शादी किसी और से करानी चाही तो वह घर से भागकर, घुसपैठ करके बांग्लादेश जा पहुंचीं।

फिर लाजु और लैली ने चिटगांव की एक अदालत में शादी कर ली।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद सोहराब हुसैन बताते हैं, ''दोनों के संबंधों की शुरुआत दो वर्ष पहले हुई थी। लाजु अक्सर अपने धंधे के सिलसिले में भारत जाता था जहां वह लैली के भाई के सम्पर्क में आया और यहीं से लाजु-लैली की जान-पहचान हुई।''
विज्ञापन


वे बताते हैं, ''लैली के पिता ने उसकी शादी कहीं और करानी चाही तो लैली भागकर बांग्लादेश आ गई और चिटगांव में दोनों ने शादी कर ली।''

बेटी को वापस करने की मांग
इस पर लैली के पिता बाबरउद्दीन ने कड़ी आपत्ति जताई और वे चाहते हैं कि लैली को उनके हवाले कर दिया जाए। लेकिन लैली का कहना है कि यदि ऐसा किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मोहम्मद सोहराब हुसैन बताते हैं, ''लड़की के पिता सम्पन्न हैं और लड़का गरीब। इसलिए वह इस संबंध के खिलाफ हैं। लेकिन लड़की का कहना है कि वह लाजु से प्रेम करती है और उसे पिता के हवाले किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।''


गुस्साए पिता बाबरउद्दीन ने बांग्लादेश के कुछ लोगों को कथित रूप से बंधक बना लिया है। बाबरउद्दीन का कहना है कि उनकी बेटी को वापस भेजने पर ही इन नागरिकों को रिहा किया जाएगा।

दूसरी तरफ भारत में कूचबिहार की पुलिस ने बांग्लादेश के पांच नागरिकों को कोर्ट में पेश किया है जहां उन पर जरूरी दस्तावेजों के बिना भारत में दाखिल होने का आरोप है।

वहीं लाजु और लैली को भी बांग्लादेश की लालमोनिरहाट जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed