{"_id":"45a30b5695b67a4317ed01c79e03f132","slug":"96-killed-in-petrol-station-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल स्टेशन में धमाका, 96 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पेट्रोल स्टेशन में धमाका, 96 की मौत
Updated Thu, 04 Jun 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाना की राजधानी अक्रा के अग्निशमन विभाग के मुताबिक एक पेट्रोल स्टेशन में हुए बिस्फोट में कम से कम 96 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और ये देखने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना से कितने लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
जबरदस्त बारिश की वजह से पहले से ही शहर का बड़ा हिस्सा डूबा हुआ है। शहर का एक हिस्सा डूबा हुआ है। और सड़कों पर चलना तक मुश्किल है। बीबीसी संवाददाता सैमी डार्को का कहना है कि बाढ़ की वजह से बचावकार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
बाढ़ और आग से अव्यवस्था
बारिश के पानी में कारें बह गईं हैं घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है और लोगों से शांत रहने की अपील की है।
खबर है कि बारिश से बचने के लिए लोग पेट्रोल स्टेशन में बड़ी तादाद में जमा थे। कहा ये भी जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।