फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   90 died in a suicide attack in iraq

इराक में आत्मघाती हमले, 90 की मौत

Thu, 07 Aug 2014 09:09 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
90 died in a suicide attack in iraq

खबरों के मुताबिक इराक के उत्तरी शहर मोसूल में एक हवाई हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं जबकि बगदाद में एक आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


सू्त्रों ने बीबीसी को बताया है कि निशाने पर एक जेल थी जिसका इस्तेमाल इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाके अपने ठिकाने के तौर पर कर रहे थे।

जिहादी गुट आईएस ने जून में मोसूल पर नियंत्रण कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक हमले में मरने वाले कुछ वो लोग ऐसे हैं जिन्हें चरमपंथियों ने अपनी कैद में रखा हुआ था।
विज्ञापन


उनका कहना है कि संभव है कि इस हमले में ड्रोन इस्तेमाल किया गया हो।

इराकी सरकारी टीवी ने खबर दी है कि कम से कम 60 चरमपंथी मारे गए हैं जबकि उनकी कैद से लगभग 300 लोग भाग निकलने में कामयाब रहे।

दूसरी तरफ राजधानी बगदाद में एक आत्मघाती कार बम हमले में 40 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ये धमाका शिया इलाके में एक बाजार में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed