फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   9 months old Pakistani baby gets free from accused of attempted murder

नौ महीने का बच्चा हत्या के प्रयास के आरोपों से मुक्त

Sat, 12 Apr 2014 01:20 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
9 months old Pakistani baby gets free from accused of attempted murder

पाकिस्तान की एक अदालत ने नौ महीने के एक बच्चे को हत्या के प्रयास के आरोप से मुक्त कर दिया है। इस बच्चे पर परिवार के 12 अन्य सदस्यों के साथ ये आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन


नौ महीने के बच्चे मोहम्मद मूसा खान को हत्या की साजिश रचने, पुलिस को धमकाने और सरकारी काम में हस्तक्षेप करने के आरोप में शनिवार को दूसरी बार लाहौर की एक अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


लेकिन जज ने कहा कि इस मामले को अदालत में लाया ही नहीं जाना चाहिए था। इससे पहले पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने मामले जांच कर रहे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी सी उम्र के बावजूद मूसा खान को उन 30 लोगों में शामिल किया गया जिन पर लाहौर में बिजली और गैस आपूर्ति को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुए टकराव के समय एक पुलिस अधिकारी की हत्या करने के आरोप लगे हैं।

सुर्खियों में मूसा खान

जब इस बच्चे को पहली बार अदालत में पेश किया गया तो पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर उसकी तस्वीरें प्रसारित की गईं जिसमें वो अपने पिता की गोद में बैठा बोतल से दूध पी रहा है।

उसकी दादी को पत्रकारों से ये पूछते हुए दिखाया गया, “वो अपनी दूध की बोतल तक उठाना नहीं जानता है। तो वो कैसे पुलिस पर पथराव कर सकता है?”

बीबीसी संवाददाता माइक वुल्ड्रिज ने बताया कि शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान मूसा खान शांत था जबकि पहली पेशी के दौरान जब उसका अंगूठा लगाया गया तो वो रो रहा था।


बीबीसी संवाददाता के मुताबिक मूसा खान पाकिस्तान के बाहर भी सुर्खियों में आ गया है। मूसा खान को आरोपों से मुक्ति मिल गई है जबकि अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed