फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   861 crore rupee paintings sold out in france

जानिए 861 करोड़ रुपए की क्यों बिकी ये पेटिंग?

Mon, 09 Feb 2015 09:52 AM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
861 crore rupee paintings sold out in france

फ़्रांसीसी कलाकार गॉगांग द्वारा दो ताहिशियाई लड़कियों की बनाई गई पेंटिंग रिकॉर्ड 30 करोड़ डॉलर (आठ अरब 61 करोड़ रुपये) में बिकी।

विज्ञापन


अभी तक बिकने वाली यह सबसे महंगी कलाकृति है। 'तुम शादी कब करोगी' शीर्षक से वर्ष 1892 में बनाई गई इस पेंटिंग के मालिक एक स्विस नागरिक थे।

अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़, अब इसे क़तर के एक म्यूज़ियम को बेचा गया है। हालांकि क़तर के अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पेंटिंग के मालिक रुडोल्फ़ स्टेचलिन ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि वो ख़रीदार का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे। पॉल सेज़ान द्वारा बनाई गई पिछली सबसे महंगी पेंटिंग को भी इसी छोटे से तेल संपन्न देश ने ख़रीदी थी।

शाही प्रेम

861 crore rupee paintings sold out in france

सेज़ान की पेंटिंग 25 करोड़ 90 लाख डॉलर में बिकी थी। बिक्री से पहले गॉगांग की पेंटिंग स्विट्ज़रलैंड के बसेल निवासी रुडोल्फ़ स्टेचलिन के पास थी।

अमरीकी मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़, दशकों से ये पेंटिंग कुन्स्ट म्यूज़ियम ने उधार ले रखी थी, लेकिन स्टेचलिन ने म्यूज़ियम के साथ कुछ मतभेद के चलते इसे बेचने का फ़ैसला किया।

हाल के दिनों में क़तर के शाही परिवार ने पश्चिमी कलाकृतियों पर भारी भरकम खर्च किया है। पूर्व संस्कृति मंत्री शेख़ सउद बिन मोहम्मद अल थानी ने कलाकृतियों पर सरकारी कोष से एक अरब डॉलर (क़रीब 62 अरब रुपए) से अधिक का धन ख़र्च किया। उनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed