{"_id":"5b30befb4f1c1baf6e8b9e44","slug":"86-farmers-killed-in-nigeria-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हिंसा, 86 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हिंसा, 86 की मौत
एजेंसी, जोस (नाइजीरिया)
Updated Mon, 25 Jun 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों के बीच हुई हिंसा में 86 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने यह जानकारी दी है। राज्य पुलिस कमिश्नर अंडी ऐडी ने बताया कि शनिवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद अब तक 86 लोग मारे गए हैं। बर्किन लादी इलाके में इस हिंसा की शुरुआत बीते बृहस्पतिवार को ही हो गई थी जब किसानों ने चरवाहों पर हमला किया था।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हिंसक छड़प में छह अन्य लोग घायल हुए हैं जबकि करीब 50 घर ध्वस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा में जो लोग मारे गए हैं, उनके शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता रूफस बेचर ने कहा कि हिंसा के बाद इलाकों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नाइजीरिया में जमीन को लेकर लड़ाई का लंबा इतिहास रहा है। जातीय, धार्मिक और राजनीतिक वजहों से हुई हिंसा में दशकों से हजारों लोग मारे गए हैं। विशेषज्ञ इन हिंसक झड़पों को नाइजीरिया की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानते आए हैं। भूमि और संसाधनों को लेकर हुई इस हालिया हिंसा से भी राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी पर दबाव है। राष्ट्रपति को अगले साल चुनाव का सामना करना है।
विज्ञापन