फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   8 died and dozens injured in north portugal

पुर्तगाल: हीटर विस्फोट की आग में बुझ गईं आठ जिंदगियां, दर्जनों की हालत गंभीर

Sun, 14 Jan 2018 11:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला्
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला् Updated Sun, 14 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
 8 died and dozens injured in north portugal
fire fighter

पुर्तगाल में हीटर विस्फोट से कम से कम आठ लोगों की मौत का मामला सामने आया है। देश के उत्तरी हिस्से में हीटर विस्फोट के बाद आग लगने से जहां आठ लोगों की मृत्यु हो गई है वहीं दर्जनों लोगों को गंभीर अवस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय मेयर जोस गोम्स जीसस ने संवाददाताओं को बताया कि पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के उत्तर में लगभग 250 किलोमीटर (150 मील) दूर तोंडेला शहर में आग लग गई। यहां शनिवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में लकड़ी जलाने वाले स्टोव में विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन


सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी कमांडर पाउलो सेंटोस ने स्थानीय रेडियो स्टेशन टीएसएफ को बताया कि घटना में कम से कम 50 लोग जख्मी हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि, आग लगने की वजह से इमारत में मौजूद करीब 60 लोगों में दहशत फैल गई, जो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वहां थे। घटना की सूचना मिलने पर कई दमकलकर्मी और दो बचाव हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायल हुए लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed