फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   78 dead, including 16 children so far in Greece by fire

ग्रीस में भीषण आग से अब तक 16 बच्चों सहित 78 की मौत, पीएम ने यूरोपीय देशों से मांगी मदद

Wed, 25 Jul 2018 11:09 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
 78 dead, including 16 children so far in Greece by fire
ग्रीस के जंगलो में लगी आग
ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास अटिका इलाके के जंगलों में भीषण आग लगी है। इसके चलते अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह एक दशक की सबसे खतरनाक आग है। रेड क्रॉस के मुताबिक समुद्री तट के करीब गांव के एक रिजॉट से 26 शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


इस इलाके में भयकंर आग लगी हुई है। यहां काफी संख्या में लोग आग में फंसे हुए हैं। राहत और बचावकर्मी आग में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हैं। फंसे लोगों को निकालने के लिए 5 हेलीकॉप्टर और 250 से ज्यादा दमकल वाहन जुटे हैं।  
विज्ञापन


भीषण आग के चलते ग्रीस अटिका में इमरजेंसी लगी हुई है। ग्रीस के प्रधानमंत्री अलेक्साई ने यूरोपीय देशों से आग बुझाने में मदद मांगी है। इसके बाद जर्मनी, इटली और फ्रांस ने अपने जवान वहां भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed