फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   7 Dead in ISIS Radicals Attack Church in Egypt

मिस्र के सिनाई में चर्च पर आतंकी हमला, सात की मौत

Tue, 17 Oct 2017 02:41 AM IST
एजेंसी, अल-अरिश
एजेंसी, अल-अरिश Updated Tue, 17 Oct 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
7 Dead in ISIS Radicals Attack Church in Egypt
isis attack - फोटो : FILE PHOTO
मिस्र के सिनाई में सोमवार को एक चर्च पर हमला करके 10-12 इस्लामिक आतंकियों ने तीन नागरिकों सहित सात लोगों की हत्या कर दी। इसके साथ ही उन्होंने एक स्थानीय बैंक को भी लूट लिया। हमले की आशंका के कारण इस चर्च की सेवाएं पहले ही बंद कर दी गई थीं और इसकी रक्षा में सुरक्षा बल लगा दिए गए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अल-अरिश के केंद्र में स्थित सेंट जॉर्ज चर्च के बाहर खड़े सुरक्षाबलों पर हमलावरों ने रॉकेट चालित ग्रेनेड से के साथ बंदूक से भी हमला किया। 
विज्ञापन


सिनाई में ईसाईयों पर हमले की आशंका के कारण ही महीनों पहले ही बंद कर दिया गया था। हमले के बाद आतंकियों ने शहर के दक्षिणी तरफ मोटरसाइकिल और पिकअप से भागने से पहले एक बैंक को भी लूटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इराकी महिला ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, कहा- सबके सामने IS लड़ाकों ने लड़कियों का गैंगरेप किया

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूरे बैंक को लूट लिया और अंदर केवल विस्फोटक उपकरणों को छोड़ा। सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में एक बच्चे सहित तीन नागरिक, तीन गार्ड और एक जवान की मौत हो गई। इसके साथ ही इस दौरान बच्चों और महिलाओं सहित 15 लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed