{"_id":"57112aac4f1c1b74124a6bd9","slug":"7-4-magnitude-earthquake-in-japan-tsunami-warning-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जापान में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
एजेंसी/टोक्यो
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:16 AM IST
सार
- शुक्रवार रात आए इस भूकंप का केंद्र जापान के कुमामोटो शहर के समीप 40 किमी की गहराई पर रहा
- समुद्री में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं
- लोगों को तटीय इलाके से दूर जाने को कहा गया
- इससे पहले बृहस्पतिवार रात को आए भूकंप में नौ की मौत हो गई, जबकि 800 लोग घायल हो ग
विज्ञापन
दोबारा आए भूकंप में खुद को छिपाने की कोशिश करती महिला
- फोटो : Reuters
विस्तार
दक्षिणी जापान में भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात (जापान में शनिवार तड़के) 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप के चलते अब सुनामी आने का खतरा भी मंडरा रहा है। भूकंप के बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र जापान के कुमामोटो शहर के समीप 40 किमी की गहराई पर था। इससे पहले अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने 7.1 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी दी थी, जिसका केंद्र उसी स्थान के पास सात किमी की गहराई पर बताया था।
विज्ञापन
जापान के आरिएके और यातसुशिरो समुद्र में भीषण हलचल पैदा होने की चेतावनी के चलते लोगों को तटीय इलाकों से दूर जाने के लिए को कहा गया है। स्थानीय मीडिया एनएचके के मुताबिक समुद्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे एक दिन पहले जापान के दक्षिण पश्चिमी द्वीप क्यूशु पर बृहस्पतिवार रात आए भूकंप में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 860 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई थी।
विज्ञापन
इस भूकंप की वजह से 53 घायलों की हालत गंभीर है। भूकंप के कारण अनेक मकान ध्वस्त हो गए, हाईस्पीड ट्रेनें पटरी से उतर गईं और कई जगहों पर आग लग गई। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहतकर्मी रातभर राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। भूकंप से होंडा, सोनी जैसी कई कंपनियों के कारखानों में काम बंद हो गया है।
विज्ञापन