फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   7.1 magnitude earthquake in mexico on anniversary of 1985 disaster, many buildings collapse

15 दिनों में दूसरी बार मेक्सिको में भूकंप, ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, 226 की मौत

Wed, 20 Sep 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
7.1 magnitude earthquake in mexico on anniversary of 1985 disaster, many buildings collapse
Mexico earthquake

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गयी है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर मौत राजधानी मेक्सिको सिटी में हुई है। भूकंप से कई इमारतें ढह गई हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। 

विज्ञापन


भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। मेक्सिको सिटी के मेयर के मुताबिक राजधानी में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भूकंप में ढही इमारतों के मलबों में कई लोग दबे हो सकते हैं। 

विज्ञापन

BREAKING: Civil Defense agency says Mexico earthquake death toll reaches 139.

— The Associated Press (@AP) September 20, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन


 

7.1 magnitude earthquake near Mexico City, reports AFP quoting USGS

— ANI (@ANI) September 19, 2017

 

At least 61 killed in Mexico after earthquake collapses buildings; rescues underway. https://t.co/f8hOVCFavd

— The Associated Press (@AP) September 19, 2017



मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों के घनी आबादी वाले हिस्सों में कई इमारतें ढह गई हैं। मैक्सिको के मोरेलोस राज्य के गवर्नर ने इस भीषण भूकंप में कम से कम 42 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं भूंकप के बाद गिरी कई इमारतों में आग भी लग गई है। 

Governor of Mexico's Morelos state says at least 42 people have died there after earthquake: AP

— ANI (@ANI) September 19, 2017


प्यूब्ला राज्य के आंतरिक विभाग के प्रवक्ता फ्रांसिस्को सांचेज के मुताबिक, प्यूब्ला राज्य में कम से कम 11 लोगों के मरने की खबर है।

7 सितंबर को भी आया था भूकंप, 90 लोगों की हुई थी मौत

7.1 magnitude earthquake in mexico on anniversary of 1985 disaster, many buildings collapse
Mexico earthquake - फोटो : AP

बता दें कि इससे पहले 7 सितंबर, गुरुवार की रात मेक्सिको में भीषण भूकंप आया था। 8.1 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस हादसे में करीब 90 लोगों की मौत हो गई थी। ओआक्सा स्टेट के मुताबिक केवल 71 लोगों की मौत उनके राज्य में ही हुई थी।

वहां के स्टेट सिविल प्रोटेक्शन अथॉरिटी के प्रवक्ता जीसस गोंजालेज ने कहा कि भूकंप की वजह से उनके राज्य में 71 मौतें हुई। वहीं लोकल अथॉरिटी के मुताबिक पड़ोसी राज्य चिपास में 15 लोगों की मौत हुई थी। तबासो में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

 मेक्सिको में इस भूकंप की वजह से काफी लोगों को नुकसान पहुंचा था। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर मेक्सिको के साउथ स्टेट्स ओआक्सा में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed