{"_id":"5717c73c4f1c1b7c418b4a52","slug":"64-killed-in-kabul-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल हमले में अब तक 64 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
काबुल हमले में अब तक 64 की मौत
एजेंसी/काबुल
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए घातक तालिबानी हमले में मरने वालों की संख्या 64 पहुंच चुकी है। पिछले हफ्ते तालिबान ने अफगानिस्तान में हमले करने की घोषणा की थी। उसके बाद घनी आबादी वाले इस शहर के पास यह सबसे बड़ा हमला है।
विज्ञापन
अफगानी मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सेदिक्की ने बताया कि इस आत्मघाती हमले में अब तक 64 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पहले मरने वालों की संख्या 30 थी। वहीं घायलों की संख्या 347 है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को इस जानलेवा तालिबानी हमले से मध्य काबुल दहल उठा था। एक ट्रक बम के फटने से कई किमी तक भयंकर आग फैल गई थी। काबुल में दिसंबर 2011 में हुए आत्मघाती हमले के बाद यह सबसे खतरनाक हमला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वह हमला शियाओं के पवित्र दिन आशूर पर हुआ था। जिसमें 50 लोग मारे गए थे। मंगलवार को हमले के बाद तालिबान ने इसे वसंत के हमलों की शुरूआत बताया था। हालांकि अफगानी सरकार विद्रोहियों से संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत करती रही है। लेकिन विद्रोहियों ने धमकी दी है कि उनके दुश्मनों के बड़े ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे।