{"_id":"d00155f94a3f2218b416af7111c4e30e","slug":"60-people-dead-to-landslide-in-colombia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबिया में भूस्खलन से 60 की मौत कई लापता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
कोलंबिया में भूस्खलन से 60 की मौत कई लापता
Updated Tue, 19 May 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
कोलंबिया के उत्तर-पश्चिम हिस्से में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं कई अन्य लापता हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैन्यूल सेंटोस का कहना है कि इस घटना में कितने लोग लापता हुए हैं उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
ये भूस्खलन कोलंबिया के एनटियोकियो प्रांत में आया है। भारी बारिश की वजह से सलगर शहर में लिबोरिएना नदी में दबाव की वजह से तटबंध टूट गए और भूस्खलन हुआ। पश्चिमी शहर सलगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बाद पड़ोस के घर बह गए हैं।
विज्ञापन
अब राहतकर्मी मलबे में जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। राष्ट्रपति सेंटोस ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में आपातकाल की स्थिति है और घरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
