{"_id":"d3ab2159b9fdc2654a9ea04bcd9301aa","slug":"60-died-in-islamist-attack-on-a-bus-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में कैदियों की बस पर हमला, 60 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में कैदियों की बस पर हमला, 60 मरे
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
इराक में सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार राजधानी बगदाद के करीब कैदियों को ले जा रही एक बस पर चरमपंथी हमला हुआ है जिसमें कम से कम 60 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि कैदियों को एक सैन्य बेस से जेल ले जाया जा रहा था तभी उनकी बस और उनको ले जा रहे सुरक्षाकर्मी आत्मघाती बम धमाकों के शिकार हो गए।
विज्ञापन
बम धमाकों के बाद बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम 60 मारे गए और बाक़ी घायल हो गए। मरने वालों में 51 कैदी और नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि जिस वक्त ये हमला हुआ उस समय क़ैदियों को बस से उतारा जा रहा था। मरने वालों में हमलावर भी शामिल हैं या नहीं, ये पता नहीं चल सका है और न ही हमले के जिम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति अभी स्पष्ट हो पाई है।
ठीक एक साल पहले बंदूकधारियों ने ताजी और अबू ग़रीब जेल से अपने साथियों को छुड़ाया था। इसी साल इराक़ में कई और जेलों पर हमला हो चुका है।