{"_id":"58b05d8e4f1c1b8716b24f87","slug":"51-killed-in-suicide-attack-in-syria-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में आत्मघाती हमले में 51 की मौत, कमांड पोस्ट के उड़े चिथड़े","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया में आत्मघाती हमले में 51 की मौत, कमांड पोस्ट के उड़े चिथड़े
एजेंसी/बेरूत
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
सीरिया के अल-बाब शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को तुर्की समर्थित विद्रोहियों पर हमला कर दिया जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने कहा कि शहर के आठ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित सुसियान गांव में बागियों के एक कमांड सेंटर के बाहर हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन के साथ खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन
इस धमाके में कमांड पोस्ट के चिथड़े उड़ गए और भारी संख्या में लड़ाके घायल हो गए। मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने इससे पहले बताया था कि इस धमाके में 42 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकांश विद्रोही शामिल हैं पर बाद में उसने साफ किया कि अधिकांश मृतक आम नागरिक हैं।
विज्ञापन