फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   50 people died in IS attack

आईएस ने मस्जिद के पास किए धमाके, 50 की मौत

Mon, 01 Feb 2016 06:02 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
50 people died in IS attack

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया में शिया समुदाय के मस्जिद के पास रविवार को तीन बम धमाके कर कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। हमले में 110 लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि सीरियाई राजधानी दमिश्क के दक्षिण में स्थित शिया समुदाय के सय्यिदा जिनब मस्जिद के समीप जहां पर लोग जमा थे, वहां पर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया।
विज्ञापन


इससे पहले आईएस ने मस्जिद के समीप बस अड्डे में एक कार में बम धमाका हुआ। आतंकी हमले में दर्जन भर कारें और एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई है।

50 लोगों की मौत

50 people died in IS attack

हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आईएस ने कहा कि उसके आतंकवादियों ने धमाका कर करीब 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा हमले में 120 लोग घायल हुए हैं। इस मस्जिद में इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब की नातिन की कब्र है और शिया समुदाय के लोग काफी श्रद्धा रखते हैं।

यहां पर सीरिया के अलावा ईरान, लेबनान और इराक के शिया समुदाय के लोग आते हैं। इसके अलावा ब्रिटिश के निगरानी समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि सय्यिदा जीनब इलाके में स्थित इस मस्जिद के पास आतंकवादियों ने बम विस्फोट किए। इससे पहले भी इस मस्जिद को निशाना बनाकर हमले किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed