फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   5 video: Mecca mosque crane accident

5 वीडियो: देखिए कैसे मक्का में गई सैकड़ों जानें, मचा कोहराम

Sat, 12 Sep 2015 08:50 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
5 video: Mecca mosque crane accident

मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्थल मक्का की मुख्य मस्जिद में शुक्रवार को जुमे के दिन हुए बड़े हादसे में 107 की मौत हो गई और 230 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इस क्रेन हादसे में दो भारतीय भी मारे गए हैं। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के चलते क्रेन गिरने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। विदेश मंत्रालय ने 15 भारतीय के घायल होने की पुष्टि की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक, मरने वाले दोनों भारतीय केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट के अधिकारी इस वक्त घटना स्थल पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


साथ ही मदद के लिए 24 घंटे की हेल्प लाइन सेवा भी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि घायल 15 भारतीयों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में 11 हज यात्री तथा चार निजी टूर आपरेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटना स्थल पर खून ही खून बिखर गया। तस्वीरों में खून से लथपथ लाशों को साफ देखा जा सकता था। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार सुनाई देने लगी। माना जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। यह हादसा सालाना होने वाली मुस्लिमों की पवित्र हज यात्रा से पहले हुआ है।

इस माह के अंत में शुरू होने वाले हज के लिए दुनिया भर के मुसलमान इस वक्त मक्का में जुटने शुरू हो गए हैं। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया कि मरने वाले स्थानीय नागरिक थे या इसमें कोई विदेशी भी शामिल था।


भीषण हादसा देखने को मिला

5 video: Mecca mosque crane accident

मक्का की मुख्य मस्जिद को बड़ा करने के लिए जारी निर्माण के चलते पिछले वर्ष सऊदी के शाही शासन ने सुरक्षा उपायों का हवाला देते हुए बहुत से श्रद्धालुओं को पवित्र हज से रोक दिया था।

योजना के तहत इस मस्जिद परिसर को बढ़ाकर 4 लाख वर्ग मीटर किया जाना है, जिससे करीब 22 लाख श्रद्धालु एक बार में इसके भीतर आ सकें। इसी निर्माण के चलते मस्जिद में जगह-जगह क्रेनें लगाई गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे को देखते हुए मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। खबरों में कहा गया है कि क्रेन का हिस्सा गिरने के कारण पूरी छह ही बैठ गई। बहुत से लोग मलबे के नीचे भी दबे हो सकते हैं।

सऊदी प्रशासन हर वर्ष मक्का में होने वाले पवित्र हज के लिए व्यापक तैयारियां करता है और इसी तैयारी के दौरान यह भीषण हादसा देखने को मिला।


क्रेन मस्जिद की छत तोड़ते हुए अंदर घुस गई

5 video: Mecca mosque crane accident

मक्का में अधिकारियों का कहना है कि तेज़ बारिश और हवाओं की वजह से क्रेन मस्जिद की छत तोड़ते हुए अंदर घुस गई। ये हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब हज यात्रा के लिए यहां तैयारियां चल रही हैं। हज यात्रा 21 से 26 सितंबर के बीच होगी। पिछले कई वर्षो से हज के दौरान भी हादसे होते रहे हैं।

ज्यादातर हादसे शैतान को पत्थर मारने के दौरान होते हैं। 2006 में मची भगदड़ के कारण मक्का में सैकड़ों लोग मारे गए थे। शुक्रवार होने के कारण मक्का की मुख्य मस्जिद पूरी तरह भरी रहती है। इस कारण हादसे के दौरान भी काफी भीड़ थी। इसी मस्जिद में काबा भी स्थित है, जिसकी ओर दुनिया भर के मुसलमान नमाज अदा करते हैं।


पूरे शहर में रेत ही रेत फेल गई थी

5 video: Mecca mosque crane accident

हादसे में घायल भारतीयों का हालचाल जानने के लिए भारतीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट हालात पर नजर बनाए हुए है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारी मक्का में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भारतीय डॉक्टरों को घायलों के इलाज में लगाया गया है। अभी तक का सबसे बड़ा हादसा सऊदी अरब में हुआ है।

इसका असर अप्रत्यक्ष तौर पर हज यात्रा के दौरान दिख सकता है। लोगों के अंदर एक तरह का भय भी व्याप्त हो गया है। पिछले सप्ताह ही सऊदी अरब में रेगिस्तान में तूफान आया था जिसके बाद पूरे शहर में रेत ही रेत फेल गई थी।

हज यात्रा का इंतजाम करने वाले लोगों को आने वाले समय का पूरा पुख्ता इंतजाम करना होगा। क्योंकि हज यात्रा करने दुनिया भर से लाखों लोग हर साल वहां पहुंचते हैं।


मृत लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती

5 video: Mecca mosque crane accident

मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्थल मक्का और मदीना में निर्माण के सारे काम का ठेका अमेरिका की ओर से मार गिराए गए अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के परिवार को ही मिलता रहा है।

माना जा रहा है कि इस निर्माण का भी ठेका लादेन के परिवार की कंपनी को मिला होगा। पर अभी इस बात की कोई पु‌ष्टि नहीं हो पाई है।

सऊदी अरब प्रशासन के मुताबिक आने वाले समय में मृत लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी भी अस्पतालों में भर्ती कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed