{"_id":"5be3b9c5bdec22699a739fd6","slug":"47-people-killed-in-road-accident-in-zimbabwe-capital-harare","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में सड़क दुर्घटना में 47 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में सड़क दुर्घटना में 47 लोगों की मौत
भाषा, हरारे
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे और पूर्वी नगर रूसापे को जोड़ने वाली सड़क पर हुई दो बसों की टक्कर में 47 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि ये ‘‘हादसा हरारे-मुटारे मार्ग पर हुआ और हम 47 लोगों की मौत की पुष्टि करते हैं।’’
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे मे बहुत अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इसकी वजह यहां की खराब सड़कें है। गत जून में यहां एक अन्य बस दुर्घटना में 43 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन