{"_id":"598efb524f1c1b36548b4ce4","slug":"44-dead-and-180-injured-in-train-crash-in-egypt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र: भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 44, जबकि 180 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मिस्र: भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 44, जबकि 180 घायल
एजेंसी/ काहिरा
Updated Sat, 12 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Train Crash, Egypt
- फोटो : Keranews
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र के तटवर्ती शहर अलेक्जेंड्रिया के पास दो ट्रेनों की टक्कर में 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 180 के घायल होने की खबर है। मिस्र की केबिनेट ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात राजधानी काहिरा से अलेक्जेंड्रिया आ रही एक ट्रेन के खोर्शीद स्थित एक छोटे स्टेशन पर खराब होकर खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है। एक अन्य खबर के मुताबिक एक ट्रेन काहिरा से जा रही थी और दूसरी पोर्ट सईद की तरफ से आ रही थी, तभी दोनों के बीच यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
मिस्र में ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 55 घायल
विज्ञापन
फिलहाल मिस्र के यातायात मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इस दुर्घटना में कई डिब्बों के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल घटनास्थल पर ट्रेनों का मलबा हटाया जा रहा है जिसके बाद मृतकों की सही संख्या सामने आ सकेगी।
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री मगदी हेगाजी ने जानकारी दी कि सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक काहिरा-अलेक्जेंड्रिया ट्रेन के चालक से आत्मसमर्पण करने के बाद पूछताछ की जा रही है।
अमूमन मिस्र में इस प्रकार के घातक रेल हादसे बहुत कम ही होते हैं। इससे पहले 2013 में ट्रेन और एक मिनीबस व अन्य वाहनों के बीच टक्कर हुई थी जिसमें दर्जन भर लोग मारे गए थे। वर्ष 2002 में काहिरा के पास एक ट्रेन में आग लगने के चलते करीब 370 लोग मारे गए थे।