फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   400 people killed by incurable disease 'ibola'

लाइलाज 'इबोला' से 400 लोगों की मौत

Wed, 02 Jul 2014 05:52 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
400 people killed by incurable disease 'ibola'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी अफ़्रीका में इबोला बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए 'बड़े पैमाने पर कार्रवाई' करने की मांग की है।

विज्ञापन


इस बीमारी से अब तक 400 लोग मारे जा चुके हैं। बीमारों की संख्या, मौतों और भौगोलिक प्रसार के लिहाज से यह दुनिया में सबसे बड़ा प्रकोप बन गई है।

गिनी में अब तक इसके 600 से ज़्यादा मामले आ चुके हैं। यहीं ग्वैकेडू में चार महीने पहले इस बीमारी का पता चला था।

दूसरे देशों में भी वायरस फैलने की आशंका

400 people killed by incurable disease 'ibola'

यहां काम कर रही समाजसेवी संस्था मेडिसिंस सेन फ़्रंटियर्स (एमएसएफ़) पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इबोला का प्रकोप नियंत्रण से बाहर हो चुका है।

इस संस्था के क़रीब 300 स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी गिनी के अलावा सिएरा लियोन और लाइबेरिया में काम कर रहे हैं, जहां यह वायरस फैल चुका है। इसके और फैलने की आशंका को लेकर दूसरे देश भी सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण

400 people killed by incurable disease 'ibola'

डब्ल्यूएचओ के अनुसार इबोला एक वायरल इंफ़ेक्शन है। इसके शुरुआती लक्षण अचानक बुखार, बहुत ज़्यादा कमज़ोरी, मांसपेशियों में दर्द और गला खराब होना है। इसका अगला चरण उल्टी, दस्त और कुछ मामलों में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव भी होता है।

इसका वायरस बहुत ज़्यादा संक्रामक है और अभी तक इसका कोई ज्ञात उपचार मौजूद नहीं है। इसकी चपेट में आने वाले करीब 90 फ़ीसदी लोगों की मौत हो जाती है।

विज्ञापन

बीमारी छुपाने वालों पर चलेगा मुकदमा

400 people killed by incurable disease 'ibola'

सोमवार को लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलीन जॉनसन सरलीफ़ ने चेतावनी दी कि इबोला के मरीज़ों को छुपाकर रखने वालों पर मुक़दमा चलेगा।

उन्होंने सरकारी रेडियो के ज़रिए कहा कि लोग बीमारों को डॉक्टरी सहायता दिलाने के बजाय अपने घरों या चर्चों में रखे हुए हैं।

पिछले हफ़्ते सिएरा लियोन ने भी ऐसी ही चेतावनी जारी की थी। वहां मरीज़ अस्पताल से निकलकर घर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed