फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   40 wiz craft and 22 aircraft are in search of Lost passenger craft

लापता विमान की खोज में जुटे 40 पोत और 22 विमान

Sun, 09 Mar 2014 06:31 PM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
40 wiz craft and 22 aircraft are in search of Lost passenger craft

मलेशिया के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को उड़ान भरने के दो घंटे के भीतर लापता हुए मलेशिया एयरलाइंस के विमान की साउथ चाइन सी में तलाश जारी है।

विज्ञापन


मलेशियाई सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल ज़ुल्कीफेली मोहम्मद जिन ने बताया कि 40 पोत और 22 विमान उन दो क्षेत्रों को तलाश रहे हैं जहां लापता विमान दुर्घटनागस्त हो सकता है।
विज्ञापन


रडार डाटा से पता चलता है कि विमान ने मलेशिया की तरफ मुड़ने की कोशिश की होगी। विमान पर चालक दल के 12 सदस्यों समेत 239 लोग सवार थे। जनरल ज़िन ने कहा कि मलेशियाई नौसैनिक पोत चीन, सिंगापुर, थाइलैंड, इंडोनेशिया और अमेरिका की नौसेनाओं के सहयोग से विमान को तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

aircraft
तेल की परत
विमान ने शनिवार को क्वालालम्पुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी जिसका स्थानीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे रडार से सम्पर्क टूट गया था। माना जा रहा है कि हादसे के बाद ये विमान साउथ चाइना सी में ही कहीं गिरा होगा। लेकिन अभी तक कहीं कोई मलबा नज़र भी नहीं आया है।

हादसा किस वजह से हुआ होगा, इसका भी अभी तक कोई अंदाज़ा नहीं लगाया जा सका है। कुछ ख़बरों में कहा गया है कि वियतनाम के तट के पास समुद्र के पानी में तेल की परत दिखाई दी है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच, लापता विमान को खोजने के इरादे से अमेरिका का एक ख़ास क़िस्म का जहाज़ वियतनाम के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्ज़ाक का कहना है, ''अमेरिका अपनी नौसेना के ज़रिये तलाश और राहत तथा बचाव कार्यों में हमारी मदद के लिए राज़ी हुआ है।'' मलेशिया ने भी अपने कई हेलीकॉप्टर और जहाज़ों को इस इस काम में लगा दिया है जो मलेशिया और वियतनाम के बीच समंदर का चप्पा-चप्पा तलाश रहे हैं। कई अन्य देश भी इसमें मदद कर रहे हैं।

'रहस्य'
एशिया प्रशांत एयरलाइंस संघ के महानिदेशक एंड्रयू हर्डमेन ने इसे एक असामान्य दुर्घटना बताया है। हर्डमेन का कहना है, ''यह दुर्घटना एक रहस्य बन गई है। विमान से सम्पर्क कट गया और अब कई देश इसकी तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विमान के साथ आख़िर हुआ क्या था।''

वहीं कुछ ख़बरों में कहा गया कि लापता विमान वियतनाम के तट पर दुर्घटना का शिकार हुआ। लेकिन मलेशिया के परिवहन मंत्री का कहना है कि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। मलेशिया एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अहमद जौहरी ने बताया, ''विमान में 14 देशों के नागरिक सवार थे।
aircraft

इनमें चीन के 152, मलेशिया के 38, इंडोनेशिया के 12, ऑस्ट्रेलिया के 7, फ्रांस के 3, अमेरिका के भी 3, न्यूज़ीलैंड, यूक्रेन और कनाडा के दो-दो तथा इटली-ताइवान-नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रिया के एक-एक यात्री थे।'' लेकिन यात्रियों की इस सूची में कम से कम दो नाम ऐसे भी मिले हैं जिनके पासपोर्ट थाईलैंड में चोरी हुए थे। इनमें से एक इटली का और दूसरा ऑस्ट्रिया का नागरिक बताया जाता है।

लेकिन ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि लापता हुए विमान में उनका कोई नागरिक सवार नहीं था। मलेशिया एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अहमद जौहरी ने ऑस्ट्रिया के जिस नागरिक का ज़िक्र किया था, उसके बारे में ऑस्ट्रिया का कहना है कि वो व्यक्ति एकदम सुरक्षित है।

यानी विमान हादसे की वजह से साथ ही उसमें सवार लोगों की असली पहचान भी सवालों के घेरे में आ गई है। वर्ष 2009 में एयर फ्रांस का एक विमान अटलांटिक महासागर पर उड़ान भरते हुए ग़ायब हो गया था। उसकी दु्र्घटना की वजह जानने में तीन साल का वक़्त लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed