{"_id":"5bf41be8bdec22699072d514","slug":"40-killed-in-blast-at-afghan-religious-gathering-afp-quotes-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : धार्मिक सभा में आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान : धार्मिक सभा में आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
bomb blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में मंगलवार को एक धार्मिक सभा के दौरान आत्मघाती हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक घायल हो गए जिनमें से 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आतंकियों ने काबुल में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए उलेमा काउंसिल के सदस्यों को निशाना बनाया। वहीं आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी हमले की पुष्टि करते हुए कहा, आत्मघाती हमलावर ने कार्यक्रम हॉल में आकर भीड़ के बीच खुद को उड़ा दिया।
विज्ञापन
काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने कहा,‘‘हमले के पीड़ित दुर्भाग्यवश धार्मिक विद्वान थे जो पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए थे।’’ वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘इस्लामी मूल्यों और पैगंबर मोहम्मद के अनुयायियों पर एक हमला’’ बताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की।
विज्ञापन
40 killed in blast at Afghan religious gathering: AFP quotes health ministry
— ANI (@ANI) November 20, 2018
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते गुरुवार (15 नवंबर) को अफगान के पश्चिमी फराह प्रान्त में तालिबान के हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने खाकी साफेद जिले में बुधवार देर रात पुलिस की चौकी पर हमला किया था। वहीं जवाबी हवाई हमलों में 17 तालिबानी लड़ाके भी मारे गए थे।
बता दें कि तालिबान कुछ महीनों से लगभग रोज ही अफगानिस्तान में हमले कर रहा है, जिससे अफगान बल बड़ी संख्या में हताहत हो रहे हैं। प्रशासन रोजाना हताहत हुए लोगों की संख्या जारी नहीं करता लेकिन अनधिकृत आकलन के अनुसार, करीब 45 अफगान पुलिस कर्मी या सैनिक रोजाना मारे जाते हैं या घायल होते हैं।