{"_id":"5827a6894f1c1bf77eb3bfcf","slug":"4-americans-dead-in-blast-at-us-base-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर धमाका, चार की मौत, 17 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर धमाका, चार की मौत, 17 घायल
एजेंसी/ काबुल
Updated Sun, 13 Nov 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकाने पर शनिवार को हुए आतंकी हमले में चार अमेरिकियों की मौत हो गई, जबकि 17 सैन्यकर्मी घायल हो गए। आतंकी संगठन तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। नाटो ने बताया कि काबुल के उत्तर में स्थित सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था वाले बगराम एयरफील्ड के भीतर भीषण धमाका हुआ। अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बताया कि इस आत्मघाती हमले में दो अमेरिकी सैन्यकर्मी और दो अमेरिकी ठेकेदारों की मौत हो गई, जबकि 16 अमेरिकी सैन्यकर्मी और एक पोलैंड के सैनिक की मौत हो गई।
कार्टर ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सेना की सुरक्षा अमेरिका के लिए शीर्ष प्राथमिकता है। वहीं, इस हमले ने अफगानिस्तान के बदतर सुरक्षा हालात की पोल खोल दी है। अमेरिकी नेतृत्व वाले नाटो ने करीब दो साल पहले अफगानिस्तान से युद्ध अभियान की समाप्त की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद फिर से आतंकी हमला सामने आया है।
नाटो ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि अफगानिस्तान के बगराम स्थित अमेरिकी एयरबेस में हुए धमाके में चार अमेरिकियों की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 17 लोग घायल हो गए। परवान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वाहिद सिद्दीकी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य ठिकाने के भीतर खुद को उड़ा लिया। बगराम परवान में स्थित है। धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज पूरे इलाके में सुनी गई। फिलहाल अफगानिस्तान में 10 हजार सैन्यकर्मी तैनात हैं।