फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   37 people killed in a South Korean hospital where fire broke out

साउथ कोरिया: अस्पताल में आग से 41 की मौत, राष्ट्रपति ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Fri, 26 Jan 2018 04:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
37 people killed in a South Korean hospital where fire broke out
मीरयांग अस्पताल

साउथ कोरिया के मीरयांग अस्पताल में आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आग स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 7.30 बजे इमरजेंसी रुम में मिरयांग के सेजोंग अस्पताल में लगी थी। यह घटना राजधानी सीओल से 400 किलोमीटर दूर घटी। दमकलकर्मियों ने इस आग को तीन घंटे बाद बुझा लिया।

विज्ञापन


साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार दमकलकर्मियों का मानना है कि मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस आग में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि साउथ कोरिया में एक दशक बाद इतनी गंभीर आग लगी है। जलने की बजाए ज्यादातर लोग जहरीली गैस के धुएं में दम घुटने की वजह से मरे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मरने वालो में एक डॉक्टर और दो नर्स शामिल हैं। ज्यादातर पीड़ीत बुजुर्ग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में आग बुझाने वाले यंत्र मौजूद नहीं थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अस्पताल में इतना ज्यादा धुआं होने की वजह से लोगों को तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन ने उच्च परामर्शदाताओं के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलवाई है। 96 मरीज सही-सलामत बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed