फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   37 killed in Russian mall blaze

रूस: मॉल में आग लगने से 37 की मौत, करीब 69 लोग लापता 

Mon, 26 Mar 2018 06:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
37 killed in Russian mall blaze
रूस के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई है। जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अभी करीब 69 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के मॉल में फंसे होने की भी खबर है। घटना रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो में विंटर चेरी मॉल की है। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक लापता लोगों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। आग चौथे माले पर लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अभी भी वहां पर धुएं का एक बड़ा गुबार है। इस घटना के बाद चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चौथे माले से ही छलांग दी। 
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए लगभग 200 से अधिक फायरब्रिगेड कर्मी मौजूद हैं। मॉल के एक हिस्से में मौजूद जू में लगभग 200 जानवर थे। वह किस परिस्थिति में हैं इसकी कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि चौथे माले पर लोगों की संख्या इसलिए भी ज्यादा थी क्योंकि वहां सिनेमाहॉल और मनोरंजन के आन्य सुविधाएं हैं। फिलहाल पुलिस लोगों की मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed