{"_id":"6b5299271442c1ab534b94fee0a2e5dc","slug":"36-pesonnel-killed-in-libya","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया में चरमपंथियों का संघर्ष, 36 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया में चरमपंथियों का संघर्ष, 36 की मौत
Updated Mon, 28 Jul 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों के मुताबिक लीबिया के बेनगाज़ी शहर में सरकारी बलों और इस्लामी चरमपंथियों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 36 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
यह घटना उस समय हुई जब चरमपंथियों ने सिटी सेंटर में सैनिकों के ऊपर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक़ त्रिपोली हवाई अड्डे के समीप जारी संघर्ष में 23 अन्य लोगों की मौत हो गई।
संवाददाताओं का कहना है कि लीबिया में कर्नल मुअम्मर गद्दाफ़ी को सत्ता से हटाए जाने के बाद से इस्लामी चरमपंथियों का देश के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है और वे लीबिया की हिंसा की लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
वहां के हालात को देखते हुए अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने देश के नागरिकों को वहां की यात्रा न करने की सलाह दी है।
शनिवार को अमेरिका ने राजधानी त्रिपोली में स्थित अपने दूतावास को खाली कर दिया था। वहीं संयुक्त राष्ट्र और तुर्की ने भी अपने राजयनिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन
त्रिपोली में मौजूद बीबीसी के राणा जवाद कहते हैं कि लीबिया की केंद्र सरकार को अपनी सेना न होने के कारण पिछले दो साल में चरमपंथियों के हाथों देश का काफी क्षेत्र गंवाना पड़ा है।