ब्राजील के शहर में तीन दिन में 35 कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राज़ील के शहर मनौस में तीन दिनों में 35 हत्याओं के मामले सामने आए हैं। मनौस प्रशासन जांच कर रहा है कि शुक्रवार रात से सोमवार सुबह के बीच हुई हत्या का कारण क्या है।
हत्याओं का सिलसिला तब शुरू हुआ जब एक पुलिस सार्जेंट को बैंक के बाहर गोली मार दी गई। सुरक्षा अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि क़त्ल ड्रग माफ़िया की गैंगवार का नतीजा हो सकते हैं।
हलांकि वो इस बात की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं कि ये सार्जेंट की हत्या का बदला लेने की कोशिश भी हो सकती है और इन घटनाओं के पीछे ख़ुद पुलिस का हाथ हो।
मारे गए ज्यादातर लोग नशीली दवाओँ के कारोबारी
अधिकारियों का कहना है कि मारे गए ज्यादातर लोगों की पहचान नशीली दवाओँ के कारोबारियों के रुप में हुई है। इनमें से कई हत्याएं तो शहर के अलग अलग हिस्सों में एक ही वक्त पर हुईं।
ब्राज़ील में पिछले साल हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी वाले शहरों में मनौस भी शामिल था। अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों में फ़ुटबॉल के कई मैचों का आयोजन भी यहां होना है।