फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   300 people killed in Syria by ISIS

आईएस ने किया 300 लोगों का कत्ल, 400 को अगवा

Mon, 18 Jan 2016 08:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
300 people killed in Syria by ISIS

पूर्वी सीरिया के एक और शहर दीर अल-जोर पर हमला करके आतंकी संगठन आईएस ने 300 लोगों की हत्या कर दी है। महिलाओं को यौन गुलाम बनाने के लिए कुख्यात आईएस के लड़ाकों ने शनिवार को महिलाओं और बच्चों समेत 400 लोगों का अपहरण भी कर लिया। सीरियाई न्यूज एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि मारे जाने वालों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।

विज्ञापन


मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक मारे गए लोगों में सैनिकों के परिवार भी शामिल हैं। सीरिया के हालात पर नजर रखने वाली ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब 135 लोगों की हत्या की गई।
विज्ञापन


इसमें करीब 80 लोग सरकार समर्थक लड़ाकुओं के परिजन थे। संस्था ने जानकारी दी कि आईएस ने कुछ लोगों को गोली मारी तो कुछ के गले भी रेते। वहीं, लेबनान स्थित अल-मयादीन टीवी ने भी आईएस द्वारा दर्जनों लोगों को मारने की पुष्टि की है। उसने ये भी कहा है कि आतंकी संगठन ने 400 लोगों का अपहरण भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारे गए लोगों में सैनिकों के परिजन भी शामिल

300 people killed in Syria by ISIS

आईएस से जुड़ी न्यूज एजेंसी आमक ने भी दीर अल-जोर में बड़े स्तर पर कत्लेआम मचाने की बात कही है। उसने कहा है कि इसकी शुरुआत आत्मघाती हमले के साथ हुई। सीरिया के दीर अल-जोर प्रांत के काफी ज्यादा हिस्से पर आईएस का नियंत्रण है और आईएस ने ये कत्लेआम इसी नाम के शहर में मचाया।

आईएस सीरिया और इराक में अब तक हजारों लोगों को इस तरह से मौत के घाट उतार चुका है। आईएस सरकार समर्थक लड़ाकों के परिवारों को निशाना बना रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने आतंकियों के घेरे वाले इलाकों में हालात खराब होने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में लगभग दो लाख लोग फंसे हैं।

सीरिया की स्थानीय समिति ने कहा है कि सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर आईएस का हमला शनिवार सुबह शुरू हुआ। हालांकि सरकारी बलों ने हवाई हमलों और गोलाबारी से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।  उधर, रूस का कहना है कि वह इलाके में फंसे लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री गिरा रहा है, पास के इलाकों में रूसी हवाई हमलों की भी खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed