फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   32 people have died in a deadly tour bus crash that took place on North Korea

उत्तर कोरिया में भीषण हादसा, 32 चीनी नागरिकों की मौत

Mon, 23 Apr 2018 05:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
 32 people have died in a deadly tour bus crash that took place on North Korea
उत्तर कोरिया में पर्यटकों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकांश चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह हादसा उत्तर कोरिया के हुआंघई रोड पर रविवार रात हुआ। उत्तर कोरिया स्थित चीनी दूतावास ने घटना की पुष्टि की है। हादसे का शिकार हुई बस चीनी ट्रैवल कंपनी की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर चल रहे एक निर्माण कार्य और खराब मौसम के कारण दुर्घटना हुई। 


उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया में चीन से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। दोनों देशों के बीच काफी लंबी सीमा है। अनुमान के मुताबिक, हर साल हजारों चीनी पर्यटक उत्तर कोरिया की यात्रा पर पहुंचते हैं। इनमें से अधिकतर पर्यटक ट्रेन के जरिये चीन के सीमांत शहर दैनदोंग से उत्तर कोरिया की यात्रा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed