{"_id":"570a4602b5842e8e3e1510bf4024ba33","slug":"30-people-died-in-yeman-after-air-strike-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में बाजार पर हवाई हमला, 30 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
यमन में बाजार पर हवाई हमला, 30 की मौत
Updated Sun, 28 Feb 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
यमन की राजधानी सना के नज़दीक एक बाज़ार में हुए हवाई हमले में 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में 30 लोग घायल भी हुए हैं जिसमें अधिकतर आम नागरिक हैं।
विज्ञापन
अभी यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया, लेकिन हूथी विद्रोहियों ने सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन पर हमले का आरोप लगाया है।
गठबंधन ने फिलहाल कोई भी टिप्पणी नहीं की है। ये हमला सना के पूर्वोत्तर इलाके नेहम में हुआ। इस इलाके पर हूथी विद्रोहियों का कब्जा है।
एक अज्ञात सुरक्षा स्रोत ने विद्रोहियों की समाचार एजेंसी सबा को बताया कि हमले में 60 लोग मारे गए हैं। इस एजेंसी के अनुसार शनिवार को सना के अन्य इलाकों में भी हमले किए गए थे, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन का लक्ष्य है कि यमन में अब्द रब्बू मंसूर हादी की मौजूदा सरकार का नियंत्रण स्थापित किया जाए और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के समर्थक विद्रोहियों को हराया जाए।
पिछले वर्ष मार्च से शुरू हुए इस अभियान में अब तक करीब छह हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इसमें से आधे से अधिक आम नागरिक हैं।