फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   29 killed in keenia in firing

कीनिया में गोलीबारी, 29 लोगों की मौत

Mon, 07 Jul 2014 08:53 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
29 killed in keenia in firing

कीनिया के गृह मंत्रालय के अनुसार शनिवार को देश के तटीय जिलों में हुई घातक गोलीबारी में कम से कम 29 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को लामू काउंटी के हिंदी गांव में एक व्यापार केंद्र और ताना रीवर काउंटी के गाम्बा में एक पुलिस स्टेशन पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया।

इस हमले की जिम्मेदारी सोमालिया के चरमपंथी इस्लामी संगठन अल शबाब ने ली है। इलाके के मुखिया अब्दुल्लाह शहासी ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया कि शनिवार शाम एक दर्जन हथियारबंद लोग हिंदी गांव में आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


काउंटी के कमिश्नर मीरी नेंगा ने बताया कि हमलावरों ने कुछ सरकारी कार्यालय जला दिए। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मारे गए लोगों में एक किशोर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में लगाई आग

29 killed in keenia in firing

एक महिला ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर जला दिए, लेकिन उन्हें नहीं मारा। ''उन्होंने हमसे कहा कि वे हमले इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मुसलमानों की जमीनें छीनी जा रही थीं।''

अंतरराष्ट्रीय संस्था रेडक्रॉस के अनुसार गाम्बा में एक पुलिस अफसर समेत नौ लोग मारे गए। हालांकि गृह मंत्रालय ने कहा है कि यहां 20 लोग मारे गए थे।

हमलावरों ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोलकर कम से कम एक संदिग्ध चरमपंथी को छुडा लिया है। इस संदिग्ध को दो हफ्ते पहले अल शबाब के एक हमले के दौरान पकडा गया था। मई की शुरुआत में लामू इलाके में हुए ऐसे ही एक हमले में 60 लोग मारे गए थे।

हमलावरों ने फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच देख रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed