फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   27 million dollars worth of property in Malaysian ex prime minister's raid

मलयेशिया के पूर्व पीएम पर छापे में 27 करोड़ डॉलर की संपत्ति मिली

Thu, 28 Jun 2018 07:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
27 million dollars worth of property in Malaysian ex prime minister's raid

घोटालों से घिरे मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के ठिकानों पर छापों में 27.3 करोड़ डॉलर (लगभग 1850 करोड़ रुपये) की संपत्ति का पता चला है। इस देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में नकद, ज्वेलरी से लेकर लक्जरी हैंडबैग तक शामिल हैं। सरकारी कंपनी से 70 करोड़ डॉलर अपने निजी खाते में डालने के आरोपों में रजाक के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में मारे गए छापों में 1400 नेकलेस, 2200 अंगुठियां, तीन करोड़ डॉलर के 26 अलग-अलग करेंसी से भरे बैग, 1.93 करोड़ डॉलर मूल्य की 400 से ज्यादा घड़ियां और अन्य मूल्यवान डिजाइनर आइटम बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के व्यापारिक अपराध जांच विभाग के प्रमुख अमर सिंह ने कहा कि बरामद किए गए सामान की कीमत 91 करोड़ रिंगिट (22.5 करोड़ डॉलर) से 1.1 अरब रिंगिट (27.3 करोड़ डॉलर) के बीच हो सकती है। सिंह के अनुसार एक नेकलेस की ही कीमत 15 लाख डॉलर आंकी गई है। छापे की यह कार्रवाई पिछले महीने की गई थी। पूर्व पीएम के खिलाफ यह कार्रवाई उनके चुनाव हारने के बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन


उन पर आरोप है कि एमबीडी नामक सरकारी कंपनी से उन्होंने अपने पसंदीदा लोगों के साथ मिलकर अरबों डॉलर का घोटाला किया और उससे अमेरिका में रियल एस्टेट लेकर महंगी कलाकृतियां तक खरीदीं। प्रधानमंत्री रहते रजाक का वेतन प्रतिमाह 22,827 रिंगिट (5670 डॉलर यानी लगभग 3 लाख 88 हजार रुपये) था। इसके मद्देनजर उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed