{"_id":"56e5f7644f1c1b584d8b4580","slug":"27-killed-in-turkey-car-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की: कार बम धमाके में 34 मरे, 75 जख्मी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तुर्की: कार बम धमाके में 34 मरे, 75 जख्मी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:43 AM IST
सार
- 34 लोगों की मौत हो गई जबकि 75 घायल हो गए
- इलाके के नजदीक है और शहर का प्रमुख वाणिज्यिक और परिवहन हब
विज्ञापन
- फोटो : रॉयटर्स
विस्तार
तुर्की के अंकारा शहर में हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई जबकि 75 घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी तौर पर दी गई है। बताया जाता है कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज पूरे शहर में सुनाई दी।
विज्ञापन
शहर के किजिले स्कवायर पर विस्फोटक से भरी कार पार्क कर धमाका किया गया। बताया गया कि यह स्कवायर अंकारा के एंबेसी वाले इलाके के नजदीक है और शहर का प्रमुख वाणिज्यिक और परिवहन हब है। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। हालांकि सूत्रों के अनुसार आतंकियों के गुट ने ये काम किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री ने कहा कि सोमवार को जांच पूरी हो जाने के लिए इस धमाके के लिए जिम्मेदार संगठन का नाम जारी करेंगे। पिछले महीने भी अंकारा में एक बम धमाका हुआ था जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए थे। एक कुर्द चरमपंथी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन