{"_id":"2b148e88c8124d67364ddeaa654bb529","slug":"24-dead-in-the-attack-of-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराइली कार्रवाई में 24 फलस्तीनी मारे गए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इसराइली कार्रवाई में 24 फलस्तीनी मारे गए
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
इसराइली सेना की हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जारी जमीनी कार्रवाई में 24 फलस्तीनी मारे गए हैं। एक इसराइली सैनिक भी मारा गया है।
विज्ञापन
गुरुवार रात को तोपों की गोलाबारी के साथ गजा में दाखिल हुए हजारों इसराइली सैनिकों का कथित उद्देश्य हमास की सुरंगों को तबाह करना है।
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू का कहना है कि जमीनी कार्रवाई को और व्यापक किया जाएगा।
दस दिन से इसराइल और हमास के चरमपंथियों के बीच जारी संघर्ष में इसराइल करीब 2000 हवाई हमलों के बावजूद वह हमास को इसराइली शहरों पर रॉकेट हमले करने से नहीं रोक पाया है।
विज्ञापन